{"_id":"5a4d2a014f1c1bcd6d8b7b60","slug":"171515006465-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं -महिलाओ को जोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवाओं -महिलाओ को जोड़ा जाएगा
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
शामली।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को स्वीप सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के लिए बैठक आयोजित की गई। जिसमें एडीएम शिवबहादुर सिंह ने कहा कि आठवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाना प्रस्तावित हैं। इसमें युवाओं और महिलाओं की सबसे अधिक सहभागिता आवश्यक हैं।
जिले में स्थित कालेजों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता के उपलक्ष्य में 15 जनवरी को मनाए जाने वाले आर्मी दिवस का उपयोग सर्विस मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा। कालेजों में छात्र-छात्राओं व मतदाताओं को शपथ दिलाने के साथ प्रभातफेरी, निबंधन लेखा प्रतियोगिता गीत-प्रतियोगिता स्किटस प्रतियोगिता ऑनलाइन प्रतियोेगिता आयोजित की जाएगी। सभी प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए है कि 25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय मतदाता समारोह में नये मतदाताओं को पत्र के साथ बैज दिया जाएगा।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में नये मतदाताओं को चिन्हित किया जायेगा। उन्होने बताया कि सर्विस मतदाताओं के अतिरिक्त नि:शक्तजनों, आदिवासी समुदायों बेघर व तृतीय लिंग के व्यक्तियों को जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया जायेगा। महिलाओं के पंजीकरण के लिए विशेष स्वीप के तहत अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों महिला आइकान आदि की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर स्वीप कॉर्डिनेटर के रूप में विजय पथिक कालेज कैराना के डाक्टर अजय बाबू शर्मा, एस डी एम कैराना दुष्यंत कुमार मौर्य, बीएसए चंद्रशेखर डीपीओ मौहम्मद साजिद अंसारी शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।