फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शहर की गंदगी की फोटो करें पोस्ट, झट से होगी सफाई

शहर की गंदगी की फोटो करें पोस्ट, झट से होगी सफाई

Thu, 04 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
शहर की गंदगी की फोटो करें पोस्ट, झट से होगी सफाई
शामली।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत कार्यक्रम के तहत लांच किया गया स्वच्छता एप जनपद में सक्रिय हो गया है। इस एप पर नगरीय क्षेत्र के लोग सफाई संबंधित शिकायत फोटो के साथ पोस्ट करेंगे, जिस पर तत्काल कार्रवाई होगी। इस एप को लोग गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत कार्यक्रम की सफलता के लिए तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। इसके लिए एक साफ्टवेयर तैयार किया गया है। जिसे मोबाइल से सोशल साइट की तरह ही ऑपरेट किया जा सकेगा। स्वच्छता एप नाम का यह साफ्टवेयर गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। इसे देश के कुछ बड़े शहरों में प्रयोग किया जा चुका है। वहां से मिले फीडबैक के बाद सरकार ने छोटे शहरों व कस्बों में भी इसे लागू किया है। जिसे जिले की शामली और कांधला नगरपालिका मेें पिछले माह से शुरू किया जा चुका है। जबकि अन्य नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी जल्द ही बैठक कर तैयारी की जाएगी। इस एप पर कूड़ा और गंदगी के फोटो दिखते ही संबंधित क्षेत्र के सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचकर उसे साफ करना होगा। साथ ही सफाई कार्य करने के बाद उसका फोटो खींचकर शिकायतकर्ता के मोबाइल पर भेजकर शिकायत का निस्तारण दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


स्वच्छता एप की क्या है खास बात
स्वच्छता एप केवल आठ एमबी का साफ्टवेयर है। सोशल मीडिया की तर्ज पर कार्य करने वाले इस साफ्टवेयर पर परिचय के साथ फोटो पोस्ट किया जाएगा। जिस तरह से फेसबुक का प्रयोग होता है। इस तरह इस पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इसके अलावा इसे शेयर भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें एप डाउनलोड
स्वच्छता एप को गूगल के प्ले स्टोर में जाकर पहले डाउनलोड करना होगा। इंस्टाल होने के बाद इसमें अपना मोबाइल नंबर, नाम, पता, नगर पालिका या नगर पंचायत क्षेत्र का नाम भरें। इसके बाद वह एप पूरी तरह काम करने लगेगा। वहीं, एप की मॉनिटरिंग नगर पालिका और नगर पंचायत के कंप्यूटर कक्ष में बैठे कर्मचारी करेंगे। वह पोर्टल उनके सिस्टम पर खुला रहेगा। जैसे ही शिकायत आएगी तो जिम्मेदार उस मोहल्ले के सफाई कर्मचारी को वहां की सफाई की जिम्मेदारी सौंपेगा।


स्वच्छता के लिए वरदान साबित होगा यह एप
नगरपालिका शामली के अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने बताया कि स्वच्छता एप को शहर के कुछ लोगों ने डाउनलोड किया है और हर दिन कुछ लोगों की सफाई को लेकर शिकायतें भी आ रही हैं। यह एप चार जनवरी से पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। जागरूकता के लिए नगर पालिका गेट के सामने जागरूकता बोर्ड भी लगवाया है। अन्य जगह भी प्रचार प्रसार के लिए बोर्ड लगवाएं जाएंगे। पिछले माह में 16 शिकायतें आई थी। जिनका ज्यादातर निस्तारण कर दिया है। इस सप्ताह भी तीन शिकायत आई है। उन्होंने दावा किया कि स्वच्छता के क्षेत्र में यह एप वरदान साबित होगा। इससे लोगों में भी जागरूकता आएगी और मोहल्ले की सफाई भी बेहतर ढंग से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed