फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरके इंटर कॉलेज शामली बना संकलन केंद्र

आरके इंटर कॉलेज शामली बना संकलन केंद्र

Mon, 25 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
आरके इंटर कॉलेज शामली बना संकलन केंद्र
आरके इंटर कॉलेज शामली बना संकलन केंद्र
विज्ञापन

शामली।
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय में पूरी तैयारियां चल रही है। बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन व संकलन केंद्र शनिवार को निर्धारित कर दिया गया है। पिछले वर्ष बनने वाले कॉलेज को ही इस बार भी मूल्यांकन और संकलन केंद्र बनाया गया है।

पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए शहर के आरके इंटर कॉलेज को संकलन और मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था, जबकि इससे पूर्व जनपद के सबसे बडे कॉलेज वीवी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन व संकलन केंद्र बनता आया है। वर्ष 2016 में कॉलेज में मूल्यांकन के समय खामियां मिलने पर कॉलेज को तीन वर्ष के लिए डिबार कर दिया गया था। नतीजतन इस वर्ष भी शहर के आरके इंटर कॉलेज को ही संकलन और मूल्यांकन केंद्र के रूप में चुना गया है। इस बार भी पूरे जनपद की उत्तर पुस्तिकाएं आरके इंटर कॉलेज में ही जमा होगी। डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने बताया कि केंद्र का निर्धारण हो गया है। सोमवार को कॉलेज का नाम माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की पूरी तैयारी चल रही है। सभी कार्य समय से पूरे कर लिए जाएंगे। जल्द ही जनपद में उत्तर पुस्तिकाएं भी पहुंचने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed