{"_id":"5a2444454f1c1b7a548c0db2","slug":"171512326213-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरें बढ़ाने के विरोध में 14 दिसंबर को सपा का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरें बढ़ाने के विरोध में 14 दिसंबर को सपा का धरना प्रदर्शन
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली दरों की बढ़ोतरी के विरोध में आई सपा
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरें बढ़ाए जाने का विरोध किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने 14 दिसंबर को डीएम कार्यालय पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
रविवार सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर स्थित कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष एवं सदस्य पार्टी प्रत्याशियों के हार के कारणों की समीक्षा की गई। बनत नगर पंचायत के निर्दलीय प्रत्याशी वजाहत खां के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए उसे समर्थन दिया है। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरें बढ़ाए जाने का सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। जिला सचिव नासिर अली ने बिजली की दरें बढ़ाए जाने के विरोध में 14 दिसंबर को डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा के विरोध में जनमत दिया है। वोटर लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सपा मजबूत होगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बिजली की दरें बढ़ाने का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली की दरें बढ़ाकर किसानों व ग्रामीण अर्थ व्यवस्था पर चोट किया है। प्रदेश सरकार की बिजली दरें बढ़ाने के विरोध में आगामी 14 दिसंबर को डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।