{"_id":"59a0744f4f1c1bc9218b4b42","slug":"171503687759-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अंडरपास की दीवार से गिरने पर छात्र हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अंडरपास की दीवार से गिरने पर छात्र हुआ घायल
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
दीवार से गिरकर छात्र घायल
थानाभवन। गांव मंटी हसनपुर निवासी सुरेश का पुत्र आयुष लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर विद्यालय की छुट्टी के पश्चात वह गांव जा रहा था। उधर, मंटी हसनपुर-यारपुर मार्ग पर बने रेलवे लाइन अंडरपास में बारिश का पानी भरने के कारण ग्रामीणों का आना जाना मुश्किल हो रहा है। जब छात्र रास्ता न मिलने के कारण अंडरपास की दीवार पर साइकिल लेकर चलने लगा तो वह नीचे गिर गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे उठाया तो उसके नाक, कान से खून बह रहा था। इसके बाद छात्र को थानाभवन के टंकी चौक स्थित प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन छात्र को जिला अस्पताल ले गए।