{"_id":"59a0744a4f1c1bc9218b4b3f","slug":"171503687754-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. चमनलाल बने कैराना कैराना कॉलेज के प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. चमनलाल बने कैराना कैराना कॉलेज के प्राचार्य
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
कैराना।
विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में नवागत प्राचार्य डॉ. चमन लाल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। डॉ. चमन लाल वनस्पति शास्त्री एवं पर्यावरणविद् होने के साथ कुशल प्रशासक रहे हैं। प्राचार्य ने कार्यभार संभालते ही महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और समस्त विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाकर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के लिए निर्देश दिये। प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यभार देख रहे डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल के साथ समस्त विभाग प्रभारियों ने समस्त प्रशासनिक, शैक्षणिक और सहशैक्षणिक गतिविधियों में निष्ठा, लगन एवं पूर्ण दक्षता के साथ प्राचार्य के दिशा-निर्देशों के अनुपालन करने के लिये प्राचार्य को आश्वस्त किया।