फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना में एक के बाद एक कट गई तीन चोटियां, दहशत

कैराना में एक के बाद एक कट गई तीन चोटियां, दहशत

Tue, 08 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
कैराना में एक के बाद एक कट गई तीन चोटियां, दहशत
कैराना (शामली)।
विज्ञापन

चोटी कटने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। कैराना में सोमवार की दोपहर से लेकर शाम तक चंद घंटों में दो किशोरियों तीन की चोटियां कट गई। चोटियां कटने की खबर क्षेत्र में फैलते ही पीड़ित लोगों के घर सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। दिन में हुई एक के बाद एक तीन घटनाओं से पूरे कस्बे में दहशत व्याप्त हो गई।
घटना नंबर एक- सोमवार सुबह 11 बजे मोहल्ला दरबार कला निवासी शहीद की 15 वर्षीय बेटी शेबुल मकान की छत पर खाना बना रही थी। उससे कुछ दूरी पर उसकी छोटी बहन मुस्कान बर्तन साफ कर रही थी। मुस्कान ने बताया कि उसने देखा कि उनके घर की दीवार पर एक मोटी बिल्ली बैठी है। बार-बार दोनों बहनों को घूर रही थी। वह बिल्ली से डर कर चिल्लाती हुई नीचे भाग गई। इसके कुछ ही पलों बाद खाना बना रही उसकी बहन शेबुल की चीख सुनाई दी। इस पर उसकी मां ने ऊपर जाकर देखा तो शेबुल की चोटी कटी हुई बराबर में पड़ी थी। शेबुल रोते हुए कह रही थी कि उसे नहीं पता कि उसकी चोटी किसने ओर कैसे काट दी। कटी हुई चोटी देखकर शेबुल बेहोश हो गई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई तथा दहशत व्याप्त हो गई।
विज्ञापन

घटना नंबर दो-
मोहल्ला रेतावाला में शाम पांच बजे इसरार की 12 वर्षीय बेटी मन्नो घर पर अकेली थी। मन्नो घर के बरामदे में बैठ कर बर्तन साफ कर रही थी कि इसी बीच मन्नो ने भी एक बिल्ली देखी। जैसे ही मन्नो बिल्ली से डर कर पीछे हटने लगी कि उसकी चोटी भी कट कर नीचे गिर गई। अचानक चोटी कटने से मन्नो की चीख निकल गई तथा वह जोर-जोर से रोने लगी। मन्नो के रोने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। देखा कि मन्नो की सिर की चोटी नीचे पड़ी है। चोटी कटने की खबर पर यहां भी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना नंबर तीन-
तीसरी घटना दरबार खुर्द मोहल्ले की आमना मस्जिद के पास हुई। गय्यूर की पत्नी समा शाम छह बजे अपने कमरे में सो रही थी। अचानक इसके महसूस हुआ कि कोई इसके बाल खींच रहा है। जिसके बाद वह जाग गई। उसने देखा कि उसकी चोटी जमीन पर पड़ी हुई थी। इसके बाद महिला की चीख निकल गई। पड़ौसियों के लोग एकत्र हो गई। मौके पर लोगों की भीड एकत्र हो गई।
------------
चोटी कटने की कोई घटना पुलिस के संज्ञान में नहीं है। इस घटना की जांच की जाएगी।
-धर्मेंद्र पंवार
कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed