{"_id":"5971066e4f1c1b3b488b45b9","slug":"171500579438-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे की बरसात, चारों तरफ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे की बरसात, चारों तरफ जलभराव
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
दो घंटे की बारिश में ही चारों तरफ जलभराव हो गया। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन के दौरान काफी परेशानियां हुई।
बृहस्पतिवार की सुबह तेज बारिश होने से गर्मी से जहां निजात मिली, मगर, जलभराव ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। मोहल्ला सरावज्ञान, खैल, मौलानान, रायजगान, नगर पालिका परिषद कार्यालय, राजकीय अस्पताल सहित कई कालोनियों में जलभराव के कारण लोगों को मुसीबतें झेलनी पड़ी। नरेश, मुकेश, शहजाद, फैसल बेग, अमजद, आरिफ, अय्यूब, टिंकू, कपिल, पूर्व सभासद अफजाल का कहना है कि बारिश ने पालिका प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। तालाबों की जमीन से अवैध कब्ज नहीं हटे। इस कारण गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। कस्बे के लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है। वहीं, अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि कांधला में कुछ लोगों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण किया हुआ है। नतीजतन नालों की सफाई ठीक से नहीं हो पाती है। शीघ्र ही समस्या के समाधान की कोशिश की जाएगी।