फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   17 corona positive including doctor found, one dead

चिकित्सक समेत 17 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक की मौत

Tue, 20 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
17 corona positive including doctor found, one dead
चिकित्सक समेत 17 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक की मौत
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि सीएचसी शामली के चिकित्सक समेत 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पहले से संक्रमित 20 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। वर्तमान में जिले में सक्रिय केस की संख्या 150 हो गई है।
शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट तीन अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसे सांस लेने पर परेशानी होने पर सहारनपुर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी वहां पर मौत हो गई। उधर, शनिवार को जिले में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सीएचसी के एक चिकित्सक को बुखार और खांसी की शिकायत होने पर सैंपल की जांच कराई गई। जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। चिकित्सक होम आइसोलेट हो गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर की दीनदयाल कालोनी में 22 वर्षीय युवक, सहारनपुर निवासी 37 वर्षीय युवक एंटीजन किट में कोरोना पॉजिटिव मिले। पुलिस लाइन में 27 वर्षीय युवक, रेलपार में 62 वर्षीय, 60 वर्षीय और 47 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। बागपत के खेकड़ा निवासी 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। कस्बा बनत में 39 वर्षीय युवक और गांव कुड़ाना में 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। कांधला के रायजादगान मोहल्ले में 29 वर्षीय युवक, गांव सुन्ना में 45 व 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा कैराना के आलखुर्द में 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। थानाभवन के हरड़ गांव में 45 वर्षीय युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना से एक मौत हुई है, जबकि 17 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 150 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed