फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   देहात और कस्बों में मिठाई बांटकर मनाई खुशी

देहात और कस्बों में मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Tue, 26 Feb 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
देहात और कस्बों में मिठाई बांटकर मनाई खुशी
देहात और कस्बों में मिठाई बांटकर मनाई खुशी
विज्ञापन

शामली/गढ़ीपुख्ता/चौसाना/जलालाबाद। जिले के देेहात और कस्बों में भारतीय वायुसेना के जवानों द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई हमले की कार्रवाई की सराहना करते हुए खुशी मनाई और मिठाइयां बांटी गई।
शामली क्षेत्र के गांव समसपुर में रामभजन वशिष्ठ के आवास पर ग्रामीणों ने पाकिस्तान सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना के सैनिकों द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुकेश शर्मा, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, राजसिंह शर्मा, रामपाल शर्मा, अपुल वशिष्ठ, लोकेश कश्यप, योगेश कुमार, नरेश कुमार, पीयूष कुमार, पारस कुमार, सुधीर कुमार, नरेंद्र शर्मा और बबलू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला खा में पुलवामा हमले में शहीदों के सम्मान में भारतीय वायु सेना के जवानों द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों ने खुशी मनाते हुए कार्रवाई की सराहना की। इस दौरान सेट्ठी सैनी, शेरू सैनी, अवधेश वर्मा, सचिन सैनी, सुभाष सैनी, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौसाना में पाकिस्तान में आतंकवादियों के कैंप पर हमले की खबर मिलते ही ढोल नगाड़े बजाकर लोगों ने खुशी मनाई और 50 किलोग्राम लड्डू हनुमान धाम सहित अन्य स्थानों पर बांटे। ग्रामीणों ने भारत की इस कार्रवाई को शहीदों की शहादत का बदला लेना बताया और वायु सेना के सैनिकों की प्रशंसा की। इस दौरान कंवरपाल शर्मा, नाथी, राकेश, सोनू, कुलदीप, रोहित, संजय कुमार, राजपाल खोडसमा आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद के मोती बाजार में भारतीय एयर फोर्स के पराक्रम पर जश्न मनाया गया। प्रात: ही जैसे ही खबर आई कि भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में जैश ए मौहम्मद के कई आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया है तो युवाओं ने इकट्ठा होकर आतिशबाजी करते हुए भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। दीपक बजरंगी, बोबी शर्मा, हरिओम उपाध्याय, सचिन, सुशील मोदी, संजीव आहुजा, रविन्द्र कुमार, संदीप नारंग, विशाल सैनी, विपिन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed