फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला आंगनबाडी कर्मियों ने मांगा 1

महिला आंगनबाडी कर्मियों ने मांगा 1

Wed, 09 Jan 2019 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
महिला आंगनबाडी कर्मियों ने मांगा 1
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। एडीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष सरिता जयंत के नेतृत्व में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ोतरी समेत छह सूत्री मांगो को लेकर कलक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना दिया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम शामली केबीसिंह को सौंपा। बताया कि महंगाई के दौर में चार हजार आंगनबाड़ी और तीन हजार मिनी, दो हजार सहायिका भूखमरी के कगार पर है। जिससे उनकी रोटी रोजी नहीं चल पा रही है। ज्ञापन में 18 हजार रुपये सम्मान जनक मानदेय दिलाए जाने, आंगनबाड़ी वर्कर को ग्रेड नंबर तीन तथा सहायक को ग्रेड चार को कर्मचारियों के रूप में नियमित जाने न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये दिलाए जाने, तीन हजार पेंशन व सामाजिक सुरक्षा लाभ दिलाए जाने की माग की है। केंद्र व राज्य सरकार के बीच 60, 40 के अनुपात में मानदेय बांटने के बजाए पूूूूरा पैसा केंद्र सरकार से दिलाए जाने, प्रमोशन की आयु सीमा समाप्त करने, सभी को बराबर का लाभ दिए जाने बाहरी भर्ती पर रोक लगाने व प्रमोशन की आयु सीमा समाप्त करक सभी को बराबर का लाभ दिए जाने की मांग की। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर अनीता रानी, नीलम शर्मा, आदेश देवी, कविता, ब्रह्मदेवी, मंजू, सत्यवती, कमला, अमरेश, कुसुम मुनेश, फुलकुमारी, उर्मिला, मौसमी, मुनेश देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed