फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीएम ने ली विकास कार्यो की बैठक, डीपीआरओ रहे नदारद, जबाव तलब किया

डीएम ने ली विकास कार्यो की बैठक, डीपीआरओ रहे नदारद, जबाव तलब किया

Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने ली विकास कार्यो की बैठक, डीपीआरओ रहे नदारद, जबाव तलब किया
डीएम ने ली विकास कार्यों की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डीएम ने विकास कार्यों की बैठक लेकर समय पर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों की बैठक में डीपीआरओ के न पहुंचने पर जवाब तलब किया गया।

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं को जल्द पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में लिए निर्णयों का अनुपालन ना करने वाले अधिकारियों को चिह्नित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समय रहते जिन विभागों ने परियोजनाओं को पूरा नहीं किया है। ऐसे विभागों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने सीडीओ को निर्देश दिए कि जिले मे 50 लाख से अधिक की परियोजना के संबंध में निर्माण एजेंसी की बैठक लेकर निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की जाए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय का निर्माण समय से पूरा कराए। समय पर निर्माण पूरा न होने पर ग्राम सचिव तथा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाई के निर्देश दिए। जिले के सभी बीडीओ को 16 हजार शौचालयों के निर्माण 31 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को जनपद के पाठशालाओं तथा जूनियर हाई स्कूलों के जर्जर भवनों की रिपोर्ट तत्काल देने का कहा गया। उन्होंने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को फार्म आन लाईन भरवा कर न्याय पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर कल्याण कारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। बैठक में सीडीओ विवेक त्रिपाठी, सीएमओ डॉक्टर राजकुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजेश कुमार, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार और जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed