फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ‘ऑपरेशन दृष्टि’ बनेगा व्यापारियों की सुरक्षा का कवच

‘ऑपरेशन दृष्टि’ बनेगा व्यापारियों की सुरक्षा का कवच

Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
‘ऑपरेशन दृष्टि’ बनेगा व्यापारियों की सुरक्षा का कवच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। व्यापारियों की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और क्राइम कंट्रोल के लिए प्रशासन ने नया प्लान तैयार किया है। प्रशासन ने ऑपरेशन दृष्टि के तहत बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू कर दी है, जिससे बाजारों की गतिविधियों पर तीसरी आंख का पहरा रहने से छेड़छाड़ की वारदातों पर भी अंकुश लग पाएगा। एसडीएम ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव और समस्याओं से रूबरू भी हुए।

बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी डॉक्टर अमित पाल शर्मा ने कैराना और कांधला में व्यापारियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ऑपरेशन दृष्टि शुरू किया है। उनका मानना है कि ऑपरेशन के तहत सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद बाजारों में होने वाली छेड़छाड़, चोरी व अन्य घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। अगर बाजार में कोई घटना होती है, तो वह तीसरी आंख में कैद हो जाएगा और वह पकड़ में आ सकेगा। इसी को लेकर एसडीएम ने कोतवाली परिसर में व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें ऑपरेशन दृष्टि के बारे में व्यापारियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से बाजारों में सीसीटीवी कैमरे में लगाए जाएंगे, जो व्यापारियों के हित में उनकी सुरक्षा का कवच बन सकेंगे। इसके लिए पुलिस को स्थान चिह्नित किए जाने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद उनकी मॉनीटरिंग तहसील और कोतवाली से की जाएगी। एसडीएम ने व्यापारियों से सुझाव और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। व्यापारियों ने बाजारों में चौकीदार न होने, राशन डीलरों द्वारा कार्ड धारकों की यूनिटों में कटौती करने की आदि शिकायतें की। एसडीएम ने उन्हें समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में तहसीलदार रनबीर सिंह, कोतवाल, एसएसआई भानु प्रताप सिंह, व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed