{"_id":"5c30ec75bdec225729083b09","slug":"161546710133-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर अवैध कब्जाधारियो पर 50 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर अवैध कब्जाधारियो पर 50 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के कब्जेधारियों पर 50 लाख जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। करीब नौ साल तक 12 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में उपजिलाधिकारी ने छह कब्जाधारियों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। आदेश के अनुसार कब्जाधारी एक माह में उक्त रकम जमीन के मालिक को अदा करेंगे। तहसीलदार पुलिस बल को साथ लेकर कब्जा हटवाएंगे।
एसडीएम डा अमित पाल शर्मा ने बताया कि कैराना निवासी बुंदु ने उनकी कोर्ट में वाद दायर कर रखा था कि राशिद आदि छह लोगों ने पिछले 12 सालों से 12 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। आरोपी ही उसकी जमीन की फसल का मुनाफा ले रहे हैं। मामले में दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद शिकायतकर्ता की शिकायत को सही मना गया। इस पर राशिद आदि कैराना निवासी छह कब्जाधारियों पर 50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आरोपी उक्त 50 लाख रुपये एक माह के अंदर जमीन के मालिक बुंदु को अदा करेंगे। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि वो एक माह के अंदर पुलिस फोर्स को साथ ले जाकर जमीन से कब्जा हटवाएंगे।