{"_id":"5b5a1b284f1c1b764d8b4f66","slug":"161532631848-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शहर में बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शहर में बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज शहर में बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति
शामली।
दिल्ली रोड पर पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य के चलने के कारण शुक्रवार को शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर पालिका ने इस पाइप लाइन की मरम्मत तीन दिन पूर्व भी कराई थी, लेकिन फिर से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।
नगर पालिका परिषद शामली की सभासद मालिनी गर्ग और जलकल विभाग के अवर अभियंता विशाल तोमर ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे से दिल्ली रोड पर पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। दोपहर बाद करीब दो बजे तक मरम्मत कार्य पूरा हो सकेगा। इसके बाद ही पेयजल आपूर्ति सुचारु हो पाएगी। गौरतलब है कि दिल्ली रोड की इस पाइप लाइन में कई दिन से दिक्कत आ रही है। तीन दिन पूर्व भी नगर पालिका कर्मियों ने पाइप लाइन की मरम्मत कराई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को फिर से किसी भारी वाहन के कारण पाइप लाइन लीकेज हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को पाइप लाइन लीकेज होने की जानकारी दी।