फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीन स्थानों पर मकान गिरे, दो किशोरी घायल

तीन स्थानों पर मकान गिरे, दो किशोरी घायल

Fri, 27 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
तीन स्थानों पर मकान गिरे, दो किशोरी घायल
कांधला।
विज्ञापन

बरसात के चलते तीन जगह मकान गिरने से दो किशोरी घायल हो गई। इसके अलावा कस्बा कांधला, गंगेरू और श्यामगढ़ी में घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बृहस्पतिवार को हुई बारिश के चलते कस्बा कांधला, एलम के साथ ही गांव गंगेरू, गांव गढ़ी दौलत, गांव गढ़ी श्याम के साथ कई अन्य गांव में जलभराव के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया। गांव गंगेरू की नई बस्ती में पानी भरने के बाद निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया। बस्ती के लियाकत का मकान गिर गया। उससे पूर्व ही घर के सभी सदस्यों द्वारा मकान को खाली कर दिया गया था। वहीं गांव गढ़ी दौलत में धर्मपाल का मकान गिरने से आंचल (12) और बीना (14) घायल हो गई। परिजनों ने गांव के लोगों की मदद से दोनों घायलों को गांव के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। कस्बा एलम में मोहल्ला सुभाष नगर निवासी वकीलू का मकान गिरने से हजारों रुपये कीमत का समान क्षतिग्रस्त हो गया। मकानों के गिरने की सूचना पर लेखपाल यूसुफ खां और लेखपाल विजीत पंवार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, बरसात के चलते नगर पालिका परिषद कांधला कार्यालय व खंड विकास कार्यालय में पानी भरने के साथ ही कस्बे में भी जगह जगह जलभराव की वजह से समस्या रही। नागरिकों ने जलभराव से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed