{"_id":"5b2d433b4f1c1bc2378b552b","slug":"161529692987-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने सफाई इंस्पेक्टर पर लगाया भ्रष्ट्राचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने सफाई इंस्पेक्टर पर लगाया भ्रष्ट्राचार का आरोप
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
नगर पालिका वार्ड सभासदों ने सफाई इंस्पेक्टर पर नगरपालिका की जेसीबी मशीन को ठेका में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
शुक्रवार को नगर पालिका शामली के करीब कई वार्डों सभासदों ने नगरपालिका सभागार में हंगामा किया। आरोप लगाया कि सफाई विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से नगर पालिका की जेसीबी मशीन को दो घंटों के लिए दो हजार रुपये में किराए पर दी गई। पूर्वाह्न 11 बजे से प्राइवेट आदमी को मशीन दी गई है, लेकिन सभासदों ने जांच की तो उक्त मशीन शाम करीब चार बजे भी चलती पाई गई। नगरपालिका सफाई इंस्पेक्टर द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए मशीन को करीब 6-7 घंटों तक दिया गया। जबकि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई न होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई इंस्पेक्टर से जब सभासद साफ सफाई के लिए बात करते है तो वह समय न होने की बात कहकर सभासदों को टरका देते है। उन्होंने नगर पालिका ईओ को संबोधित ज्ञापन सफाई इंस्पेक्टर बिट्टू सिंह को सौंपा है। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर अनिल कुमार उपाध्याय, निशि रानी, हाजी खालिद, राजीव गोयल, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।