{"_id":"5a3bf78f4f1c1bc9678c3345","slug":"161513879439-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की बैठक हुई
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मसीहा का मनाएंगे जन्मदिन
शामली । राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की बैठक में 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बताया कि किसान मसीहा का जन्मदिन भैंसवाल में शहीद भगत सिंह व्यायामशाला में मनाया जाएगा। इसके साथ ही किसान गोष्ठी का आयोजन करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए जन जन तक पहुंचाया जाएगा। कैराना रोड मित्तल बाजार में आयोजित बैठक में निर्णय किया कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे होगा। सहारनपुर जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों के लिए लंबे समय तक संघर्ष करते हुए उनका हक दिलाने का काम किया है। सभी किसानों को उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी है। इस दौरान सुखबीर सिंह, हरेंद्र प्रधान, रामसुख, निरंजन, ओंकार, योगेंद्र, राजबीर, मनोज, अनिल, गोल्डी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवराज पहलवान व संचालन सुखबीर सिंह ने किया।