{"_id":"59821bcf4f1c1b8f1a8b4763","slug":"161501699023-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आश्वासन पर शिक्षामित्रों का 15 अगस्त तक धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आश्वासन पर शिक्षामित्रों का 15 अगस्त तक धरना स्थगित
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर शिक्षामित्रों का आंदोलन स्थगित होने के बाद बुधवार को सभी प्राइमरी स्कूलों में फिर से शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया।
जनपद में पिछले सात दिनों से समायोजन रदद होने के कारण चल रहे शिक्षामित्रों का धरना प्रदर्शन सीएम योगी के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है। इसके बाद जनपद में तैनात 855 शिक्षामित्र शिक्षण कार्य कराने के लिए बुधवार को स्कूलों में लौट आए हैं। नतीजतन 80 प्राथमिक स्कूलों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह और प्रमोद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संगठन को आश्वस्त किया है कि शिक्षामित्रों के हित के लिए नई नियमावली बनाई जा रही है। शिक्षामित्रों ने बताया कि 15 अगस्त तक समायोजन की मांग पूरी नहीं होने पर फिर से आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।