फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   16 students donated blood in NSS camp

रासेयो शिविर में 16 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया

Fri, 19 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
16 students donated blood in NSS camp
थानाभवन में एनएसएस शिविर के दौरान रक्तदान करतीं छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
रासेयो शिविर में 16 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा शिविर के तृतीय दिन एक रक्तदान शिविर में 16 स्वयंसेवक एवं सेविकाओं के द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी राजेश श्रीवास्तव व भंवर सिंह यातायात प्रभारी जनपद शामली मौजूद रहे।

कार्यक्रम में एडिशनल एसपी राजेश श्रीवास्तव ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं। साथ ही उन्होंने छात्र जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा की। कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हम समाज से जुड़कर समाज के लिए विभिन्न कार्य कर सकते हैं। महिला थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन 1090, 181, 112, 1098 आदि की जानकारी दी। साथ ही हेलमेट का प्रयोग करने तथा सड़क यातायात के विभिन्न नियमों की जानकारी देकर इनका पालन करने के लिए भी जागरूक किया। थानाध्यक्ष के द्वारा छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। संचालन विपिन कुमार मौर्य के द्वारा किया गया। विभिन्न छात्राओं के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बालिका शिक्षा पर लघु नाटिका कविता एवं यातायात नियमों से संबंधित भाषण प्रस्तुत किए गए। मौके पर प्राचार्या डॉ. नीरज रानी, नीलम राठौर, अंकित राय, प्रतिज्ञा सैनी, अर्जुन सैनी, ईशानी रुहेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed