{"_id":"698a33cd2f99958cfb03ebd8","slug":"1573-lakh-rupees-were-defrauded-from-a-cattle-farmer-by-luring-him-to-double-the-investment-shamli-news-c-26-1-smrt1048-159176-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: निवेश दोगुना होने का लालच देकर पशुपालक से 15.73 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: निवेश दोगुना होने का लालच देकर पशुपालक से 15.73 लाख रुपये ठगे
Tue, 10 Feb 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
शामली। गांव भूरा निवासी पशुपालक से क्रिप्टो कंपनी में निवेश करने पर कुछ ही दिनों में दोगुने होने का लालच देकर 15.73 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कैराना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी शौकीन की ओर से दर्ज हुई प्राथमिकी में बताया गया कि वह पशुपालन का कार्य करता है। शहर के मोहल्ला पंसारियान में उसकी मौसी शमा रहती है। मौसी के घर पर शामली के दयानंद नगर निवासी डॉ. सुभाष नामदेव का आना जाना था। वहीं पर उसकी मुलाकात सुभाष से हुई। सुभाष ने उसे क्रिप्टो कंपनी में पैसा लगाने के लिए कहा और विश्वास दिलाया कि कुछ ही दिनों में उसका पैसा दोगुना हो जाएगा।
पीड़ित का कहना है कि उसने विश्वास करके उसे रुपये देने शुरू कर दिए थे, जिसमें उससे 15.73 लाख रुपये आरोपी ने ठग लिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसके रुपये नहीं लौटा रहा है। वह अपने रुपये मांगता है तो उसे किसी फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी दे रहा है।