{"_id":"5d0a717e8ebc3e53b40e4660","slug":"15609654874-shamli-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वाहनों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वाहनों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली वाहनों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शासन ने सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और चालकों को वाहन चलाते समय यूनिफार्म पहनने के निर्देश दिए है। शासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाते हुए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि शासन के दिशा निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्कूली बसों में छात्र-छात्राओं के बीच झगड़े, मारपीट या उनके साथ किसी अप्रिय घटनाएं सामने आने पर शासन ने नई गाइड लाइन जारी की है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर शासन ने स्कूल संचालकों को स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि स्कूल से घर तक या घर से स्कूल तक बस में होने वाली सभी तरह की गतिवधिया कैमरे में कैद हो सके। शासन ने स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन स्कूल के नाम पर कराया जाए के लिए भी निर्देशित किया है। इसके साथ ही स्कूली वाहन को चलाते हुए चालकों को यूनिफार्म पहनने के निर्देश दिए है। यूनिफार्म में शर्ट का रंग नीला और पेंट ग्रे कलर की होगी। सभी स्कूल कालेज 25 जून से खोलने के निर्देश देते हुए प्रधानाचार्य और शिक्षकों को स्कूल कालेज की सफाई कराने और व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है। ताकि शैक्षिक सत्र शुरू होने के पहले एक जुलाई से बच्चों की पढ़ाई शुरू की जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि सभी स्कूल कालेज के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और चालकों को यूनिफार्म पहनने समेत शासन के सभी दिशा निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। इसके बाद भी जो स्कूल कालेज नियमों का पालन नहीं करेंगे। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।