फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, आठ घायल

बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, आठ घायल

Wed, 05 Jun 2019 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, आठ घायल
बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, आठ घायल
विज्ञापन

थानाभवन। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया।
क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा निवासी अमरीश अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर से सामान की खरीदारी करके थानाभवन से अपने गांव लौट रहा था। गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। घायल राखी व आरती को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को मामूली चोट लगने पर घर भेज दिया गया। बाइक सवार मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस पीड़ित की तहरीर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
थानाभवन। बाइक पर सवार तीन युवकों को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाभवन मुजफ्फरनगर मार्ग पर मसावी भट्ठे के पास बाइक सवार तीन युवकों को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को पास के ही थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया । घायल कल्लन निवासी क़यामपुर थाना चरथावल ने बताया कि वह अपने दो साथी गुलजार व आसिफ के साथ थानाभवन क्षेत्र के गांव बुंटा से घर लौट रहे थे। मसावी भट्ठे के पास पहुंचे तो उन्हें कार ने टक्कर मार दी, जिसमें वे तीनों घायल हो गए। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed