{"_id":"5cf55ef8bdec22078148a390","slug":"155958450017-shamli-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं के बारे में बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एएनएम की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने सरकार की ओर से संचालित की जा रही नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
सोमवार को आयोजित बैठक का शुभारंभ केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कांति प्रसाद ने किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले पिछले एक माह में एएनएम द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। कहा कि आने वाले दिनों में टीकाकरण, बाल-पोषण माह शुरू होने वाला है। इसके लिए सभी की एएनएम की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए, ताकि अभियान को सुचारु रूप से पूरा किया जा सके। इसके साथ ही जल्द एक से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जानी है। इसके लिए एएनएम पूरा मॉनीटरिंग सिस्टम संभालेंगी। अभियान के दौरान तय किया जाए कि ऐसा एक भी बच्चा खुराक पीने से वंचित न रहे। इस दौरान डीआईओ डॉ सागर, अनुज, साजिब, सरोज बाला, कमलेश रानी, रमाकांत वर्मा, ममता, रविता, शालू, मनीषा, डोली, ललिता मंजू सहित काफी लोग मौजूद रहे।