फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज

पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज

Fri, 24 May 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज
दोपहर बाद आसमान से बरसी आग, शाम के समय बदला मौसम
विज्ञापन

शामली। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही आसमान से आग बरसाना शुरू हो गई। मगर, शाम के चार बजे के बाद आकाश में थोड़े बादल छाए जाने और पछुआ हवा चलने से मौसम में थोड़ा बदलाव आया। दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई।

पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद से पिछले तीन दिन से गर्मी अपने तेवर दिखाए हुए है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मगर, चार बजे के बाद आकाश में हल्के बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। अचानक मौसम में हुए बदलाव से अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियश में गिरावट आएगी। रविवार को एक बार फिर गर्मी अपना तेवर दिखाएगी। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुुवालिया के मुताबिक 25 मई तक दिन में मौसम शुष्क रहेगा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही के मुताबिक अगले दो दिनों तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ धूल भरी आंधी-तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed