फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई बांटी

भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई बांटी

Fri, 24 May 2019 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई बांटी
भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
विज्ञापन

शामली/गढ़ीपुख्ता/कैराना। लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत और कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की जीत पर जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है। भाजपाइयों ने इसे विकास की जीत बताया।
लोकसभा चुनाव की बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में भाजपा की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की जीत पर भी जश्न का माहौल है। मतगणना के बाद जैसे ही भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा हुई तो कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर ही खुशी के मारे झूमने लगे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। कस्बा गढ़ीपुख्ता और गढ़ीअब्दुल्ला खां में भाजपा की जीत की खुशी में बच्चों ने पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने चाट ,पानी बतासे, शरबत, मैगी, बिस्कुट, नमकीन आदि का वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में कस्बे में लड्डू बांटे। मुख्य चौराहे पर ढोल नगाड़ों के साथ डांस किया और जश्न मनाया। इस दौरान आल इंडिया सैनी सभा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश सैनी, नीरज जैन, बब्बल कुरैशी, सलीम कुरैशी, राजेंद्र शर्मा, तेलूराम, अनुकूल गिरि, पंकज अरोरा, दीपक शर्मा, प्रदीप संगल, संदीप संगल, अतुल, दीपक राय जैन, जितेंद्र शर्मा सभासद, अशोक गर्ग, अमित संगल सुकुमाल सिंह सभासद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
विज्ञापन

कैराना। लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान दोपहर के समय जैसे ही भाजपा बहुमत की और बढ़नी शुरू हो गई वैसे ही व्यापारियों ने खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया। देश में मोदी की जीत व कैराना सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की जीत की खुशी में व्यापारियों ने जोडिया कुआं स्थित रामशाला में हलवे का भोग लगाया और प्रसाद का वितरण किया। शाम होेते होते भाजपा की जीत पक्की होने के साथ ही कस्बे में पटाखे छुड़ाए। युवाओं और बच्चों ने हाथ में भाजपा के झंडे लेकर चौक बाजार, सराफा बाजार, जोडिया कुआ, पटटो वाला पर खुशी के जश्न में जलूस निकाला। जलूस के दौरान पटाखे छोड़ने के साथ ही हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed