फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1531 Polling Personnel, 531 Shortage of Vehicles

1531 मतदान कार्मिक, 531 वाहनों की कमी

Mon, 10 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
1531 Polling Personnel, 531 Shortage of Vehicles
1531 मतदान कार्मिक, 531 वाहनों की कमी
विज्ञापन

शामली। जिले में पर्याप्त संख्या में मतदान कार्मिक और हल्के वाहनों के न होने से प्रथम चरण में दस फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में सहारनपुर मंडल मुख्यालस से मांग की जाएगी। जिले में विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए 5500 मतदान कार्मिकों को ड्यूटी लगाई जाएगी, लेकिन जिले में 3969 मतदान कार्मिक ही हैं।

मतदान कराने के लिए अतिरिक्त 1531 मतदान कार्मिकों की आवश्यकता पड़ेगी। 2017 विधानसभा और वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भी सहारनपुर, बिजनौर मुजफ्फरनगर जिलों से मतदान कार्मिकों को बुलाया गया था। सहारनपुर और बिजनौर जिले में दूसरे चरण में मतदान है। निवार्चन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जिले में उपलब्ध भारी वाहन 3395 और हल्के वाहन 295 हैं। भारी वाहनों की आवश्यकता नहीं है। जिले में 531 हल्के वाहनों की आवश्यकता है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में मतदान कराने के लिए सहारनपुर-बिजनौर जिलों से अतिरिक्त मतदान कार्मिकों और हल्के वाहनों की मांग सहारनपुर मंडल मुख्यालय के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के मतदान केंद्र व पोलिंग बूथ
कुल मतदान केंद्रों की संख्या- 459
कुल मतदेय स्थलों की संख्या-1067
कुल मतदाता- 9,56,354
कुल मतदान कार्मिक- 3969
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed