{"_id":"5c65b0f0bdec22739f75797f","slug":"151550168304-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
शामली। शहर के जैन मोहल्ला निवासी राकेश बृहस्पतिवार सुबह बाइक से बाजार जा रहा था। जब वह फव्वारा चौक पर पहुंचा तो वैन से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने पर राकेश बाइक से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक का अस्पताल में उपचार कराया। वैन एक स्कूल की बताई गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। इनके अलावा बृहस्पतिवार सुबह बारिश के दौरान मिल रोड पर कीचड़ बनने से कई बाइक व स्कूटी फिसल गई। इस दौरान शामली निवासी उपेंद्र और विनय चोट लगने से घायल हो गए।
मामूली विवाद में भाई को घायल किया
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक भाई ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक हाथ में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।