{"_id":"5c2a5fc8bdec22718e0cf036","slug":"151546280904-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में ट्रैक्टर डूबा, परिवार बाल बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में ट्रैक्टर डूबा, परिवार बाल बाल बचा
विज्ञापन
यमुना में ट्रैक्टर डूूबा, परिवार बाल-बाल बचा
कैराना (शामली)। कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान रिश्तेदारी से ट्रैक्टर पर सवार होकर लौट रहा परिवार यमुना में डूबने से बाल-बाल बच गया। यमुना में ट्रैक्टर डूब गया। ट्रैक्टर पर सवार महिलाओं और बच्चों ने किसी तरह से बाहर निकालकर जान बचाई। बाद में चार-पांच ट्रैक्टर से खींचकर डूबे ट्रैक्टर को यमुना से बाहर निकाला गया।
सोमवार दोपहर हरियाणा के तटवर्ती गांव पत्थरगढ़ निवासी आबिद राई अपने परिवार के साथ उप्र के गांव खुरगान स्थित रिश्तेदारी से वापस अपने गांव जा रहा था। ट्रैक्टर पर दो-तीन महिलाएं और बच्चे सवार थे। आबिद ट्रैक्टर को खुरगान घाट से यमुना के बीच से निकाल कर हरियाणा जा रहा था। यमुना के बीच पहुंचने पर ट्रैक्टर यमुना पानी में डूब गया और फंस गया। प्रयास करने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं निकल सका। इसके बाद आबिद और उसके परिवार की महिलाओं, बच्चों ने किसी तरह से यमुना से बाहर निकलकर जान बचाई। इसके बाद चार-पांच ट्रैक्टरों से रस्सा बांधकर यमुना में फंसे ट्रैक्टर को खींचकर बाहर निकाला।