{"_id":"5bfedecdbdec2241bd3dc2f4","slug":"151543429837-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाभवन, एक नजर,,,रूबेला-खसरा टीकाकरण अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाभवन, एक नजर,,,रूबेला-खसरा टीकाकरण अभियान चलाया
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। कस्बे के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में खसरा रुबेला टीकाकरण का अभियान चलाया गया। बुधवार को आयोजित अभियान में एनसीसी कैडेट और छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आसपास के क्षेत्र के नौ माह से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों के परिजनों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित िकि गया। इस दौरान एनसीसी अधिकारी प्रेम प्रकाश, अशोक कुमार, अनुज कुमार, शुभम कुमार, सत्तार, शुभम, लोकेश, राकेश आदि मौजूद रहे।
पड़ोसी पर मारपीट का आरोप
थानाभवन। क्षेत्र के ग्राम गोसगढ़ निवासी मंजिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं। आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद हो लेकर बुुधवार को एक महिला और उसके पति ने उसे लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने मेडिकल के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं थानाभवन में फरजाना ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका देवर और देवरानी आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। इस बात को लेकर बुधवार को उक्त लोगों ने घर से उसका सामान उठाकर भी बाहर फेंक दिया। पुलिस ने महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।