फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   त्योहारों के लिए अभी से कर ले नगदी का इंतजाम

त्योहारों के लिए अभी से कर ले नगदी का इंतजाम

Sun, 04 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
त्योहारों के लिए अभी से कर ले नगदी का इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। त्योहारी सीजन में यदि आपको नगदी की जरूरत है तो पहले ही व्यवस्था कर लें। अगले सप्ताह दीपावली आदि त्योहारों के चलते पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। लंबे समय बाद इतनी छुट्टियां हुई हैं। इससे बैंक कर्मी भी खुश हैं। दूर दराज रहने वाले अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाने का मौका मिलेगा।
अगला पूरा सप्ताह त्योहारों से भरा है। सोमवार को धनतेरस है। मंगलवार को छोटी दीवाली। इसके बाद दीपावली, गोवर्धन और भैया दूज। यानि सोमवार से शुक्रवार तक लगातार त्योहार हैं। इस त्योहारी सीजन में इस बार बैंकों में भी लंबी छुट्टियां हैं। अगले सप्ताह केवल सोमवार और मंगलवार को बैंक खुलेंगे। इसके बाद बुधवार को दिवाली, बृहस्पतिवार को गोवर्धन और शुक्रवार को भैया दूज का अवकाश रहेगा। माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी होगी और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। यानि लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि एटीएम ने साथ नहीं दिया तो लोगों को नगदी की किल्लत हो सकती है। बेहतर होगा कि वे इसके लिए पहले से इंतजाम कर लें।
विज्ञापन

उधी, बैंक कर्मियों में इसे लेकर बहुत खुशी है। शहर के बैंकों में कई कर्मी दिल्ली, हरियाणा के करनाल और यूपी के दूर शहरों के रहने वाले हैं। ये इन लंबी छुट्टियों से बहुत खुश हैं क्योंकि वे इस बार सभी त्यौहार अपने परिजनों के साथ मना सकेंगे। कुछ ने तो सोमवार और मंगलवार का अवकाश लेकर शनिवार को ही जाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed