फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अच्छी वाणी बोलो और सबसे प्रेम करो

अच्छी वाणी बोलो और सबसे प्रेम करो

Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अच्छी वाणी बोलो और सबसे प्रेम करो
अच्छी वाणी बोलो और सबसे प्रेम करो
विज्ञापन

शामली। दिगंबर जैन साधु सेवा समिति की ओर से आयोजित चतुर्मास के दौरान श्री 105 ऐलक विज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि अच्छी वाणी बोलो, सबसे प्रेम करो और अपने विचारों को शुद्ध करो। किसी को भी अपने शब्दों द्वारा चोट मत पहुंचाओ।

बृहस्पतिवार को शहर के महावीर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति द्वारा आयोजित चतुर्मास के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री 108 ऐलक विज्ञान सागर ने कहा कि अच्छी वाणी बोलो, सबसे प्रेम करो और अपने विचारों को शुद्ध करो। किसी को भी अपने शब्दों द्वारा चोट मत पहुंचाओ। सबसे अच्छा व्यवहार करो, तभी जीवन का आनंद मिलेगा। उन्होंने कहा कि पयूर्षण पर्व आ गए हैं। इन दस दिनों में सब से प्रेम किया जाए। मनमुटाव को दूर किया जाए। यह दस दिन बड़े ही पुण्य से मिलते हैं। यह अलौकिक पर्व है, इसमें भक्ति किया करो, जिससे आत्मा की शुद्धि होगी। वह आपको परमात्मा की ओर ले जाने वाला है। दूसरों को भी इस पर्व के लिए प्रेरित किया जाए। जो आप दान का नियम लेते हैं उसको अवश्य पूरा किया जाए, उसको रोके नहीं। नहीं तो आपके जीवन में कष्ट आने शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष जेके जैन एडवोकेट, अनिल जैन, प्रवीन जैन, राजीव जैन, सलेकचंद जैन, तरूण जैन, विरेश जैन, मुन्नालाल जैन, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed