फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीन सड़क हादसों में महिला सहित नो घायल

तीन सड़क हादसों में महिला सहित नो घायल

Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
तीन सड़क हादसों में महिला सहित नो घायल
सड़क हादसों में महिला सहित नौ घायल
विज्ञापन

शामली। सड़क हादसों में एक महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां से चार युवकों को रेफर कर दिया गया।
मेरठ निवासी भूपेंद्र अपनी बाइक से थानाभवन की ओर जा रहा था। एसटी तिराहे के पास भूपेंद्र की बाइक थानाभवन की ओर से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में भूपेंद्र तथा दूसरी बाइक पर सवार वसीम और कलीम घायल हो गए। तीनों घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका उपचार किया गया। गांव सिलावर निवासी अमित अपनी बाइक से भैंसवाल रोड से शामली जा रहा था। भैंसवाल के पास शामली की ओर से जा रहे उसी के गांव निवासी सुमित, राकेश और विजय की बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। इस भिड़ंत में बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को अस्पताल में लेकर आई। इसके बाद पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते सभी को रेफर कर दिया गया। कस्बा बनत निवासी महिला युवक शुभम के साथ शामली बैंक से रुपये निकालने के लिए आई थी। जब वह यहां से लौट रही थी तो रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई, दूसरे बाइक सवार मौके से चले गए। राहगीरों की मदद से दोनों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि अलग-अलग तीन हादसे हुए है, सभी घायलों का उपचार कराया गया है, किसी पक्ष की ओर से तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



संविदा कर्मचारी के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
शामली। विद्युत लाइन ठीक रहे संविदा कर्मचारी के साथ चार लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव लांक निवासी वेदव्रत ने विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी है। उसके अनुसार शुक्रवार को वह विद्युत लाइन ठीक कर रहा था। उसी दौरान चार गांव हसनपुर निवासी चार लोगों ने उसके साथ गालीगलौज कर दी। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी ने उसने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने इस संबंध में अपने अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा के अनुसार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed