{"_id":"5b50dd854f1c1b3d748b6026","slug":"151532026245-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए छात्रों को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए छात्रों को किया प्रेरित
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
खंड विकास क्षेत्र के गांव डांगरोल के अंग्रेजी मॉडल प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने लिए प्रेरित किया गया। अध्यापकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को कपड़े और कागज के बैग बनाना सिखाया गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार के द्वारा प्लास्टिक और पॉलीथिन से वातावरण को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में सभी अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने व दूसरों को इसके लिए मना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने रद्दी पेपर, चार्ट की सहायता से कागज के बेग बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में अभिषेक, रीना, दीप्ति, सीमा, उजाला शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।