{"_id":"5b2e98c94f1c1bfa6e8b98a1","slug":"151529780425-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी को ट्रक चालक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी को ट्रक चालक ने कुचला, मौत
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में फौजी की मौत
शामली। पत्नी के साथ गांव लौट रहे फौजी पति को करनाल की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने कुचल दिया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे का है।
बागपत के छपरौली क्षेत्र के गांव सिनौली निवासी संजीव कुमार (35) फौजी है। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी के साथ टिटौली में अपनी एक रिश्तेदारी में आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे दपंति बागपत जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए टिटौली से निकले, जब दोनों टिटौली पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो उसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने फौजी संजीव को कुचल दिया। पुलिस की मदद से उसको घायल अवस्था में मेरठ अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।