फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता- खंडेलवाल

बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता- खंडेलवाल

Sat, 17 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता- खंडेलवाल
शामली। लोकसभा 2019 चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की विस्तृत योजना बनाई है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं। बूथ स्तर पर लोगों के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान कराने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शामली में करनाल रोड स्थित बीएसएम स्कूल में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। उसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। इसके लिए पार्टी ने एक वर्ष के कार्यक्रम निर्धारित कर दिए हैं। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि बूथ स्तर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव समृद्ध बूथ योजना और अधिकतम वोट प्रतिशत से ही जीता जाता है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों व जनसामान्य को लाभान्वित करने वाली योजनाएं जन जन तक पहुंचाएं। जिला प्रभारी संजीव सिक्का ने कहा कि पार्टी की ओर से निर्धारित आगामी कार्यक्रमों के तहत शामली जिले के सभी 10 मंडल स्तर पर कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक पदाधिकारी को चार- चार सेक्टर में पहुंचने की जिम्मेदारी है। प्रत्येक मंडल स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। वहीं, बूथ स्तर पर जाकर बैठकें करनी हैं और चौपाल लगानी है। 20 से 23 मार्च तक यह कार्यक्रम होंगे, जिसके बाद कार्यकर्ता 15 दिन तक प्रत्येक बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, जिला महामंत्री राजन बत्रा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा, नगराध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक, दामोदर सैनी, राजेंद्र चौधरी, पूनम राणा, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, अजय संगल, सूर्यवीर सिंह, डाक्टर रामजीलाल कश्यप, हरबीर मलिक, पुनीत द्विवेदी, राजीव चेयरमैन बनत, अमित विश्वकर्मा, रवि गोयल, संजीव किवाना, ईश्वरचंद जाटव, नरेश कंडेला, सुधीर, वीरेंद्र, सतबीर वर्मा, अशोक राणा और सुनील बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed