{"_id":"5a6a264e4f1c1b77268b6516","slug":"151516906062-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरुक
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शामली।
वीवी इंटर कॉलेज का गांव सिंभालका में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का 9वें दिन रहा। बृहस्पतिवार को शिविर के मुख्य अतिथि सरस्वती कॉजेल के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने सभी स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए जागरूक किया।
गांव सिंभालका में चल रहे एनएसएस शिविर में मुख्य अतिथि आनंद प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका स्वयंसेवकों के रुप में राष्ट्र को सशक्त प्रहरी निर्माण करना है। जिससे राष्ट्र पथ पर अग्रसर किया जा सके। ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से छात्र का कौशल विकास, व्यक्तित्व विकास होता है। प्रधानाचार्य एसके आर्य और कार्यक्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए मतदान की शपथ दिलाई। जिसके पोस्टर, स्लोगन, पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने गांव में रैली निकालकर युवाओं को मद्यपान और तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहने और उसके नुकसान से युवाओं को जागरूक किया। संचालन अनुराग शर्मा ने किया। मौके पर प्रदीप गोयल, संजीव शर्मा, विजय, इमरान, एहजाज, फिरोज, शिवम आदि मौजूद रहे।