{"_id":"5a5a53494f1c1bad3f8b4b50","slug":"151515869001-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कॉलेजों के छात्र-छात्रा सीखेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कॉलेजों के छात्र-छात्रा सीखेंगे योग
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कॉलेजों के छात्र-छात्रा सीखेंगे योग
शामली। जनपद में संचालित माध्यमिक शिक्षा परिषद के राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग का प्रशिक्षण देने के लिए शासन ने संस्थाओं को नामित कर दिया है। ट्रेनरों द्वारा छात्र छात्राओं को विभिन्न योगासनों का अभ्यास व लाभ के बारे में अवगत कराते हुए स्वस्थ शरीर रखने की पूरी जानकारी देंगे।
जिला समन्वयक मदनपाल ने बताया कि शासन ने पूरे प्रदेश के 2000 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं को योग का प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को दो माह का प्रशिक्षण दिया जाना है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश के बाद राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा प्रशिक्षण के लिए तीन संस्थाएं नामित कर दी है। उन्होंने बताया कि चयनित राजकीय विद्यालयों में जनपद के सभी 12 हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों का चयन हुआ है। शासन ने मेसर्स व्यक्ति विकास केंद्र बंगलूरू को नामित किया है। योग प्रशिक्षण में ट्रेनरों द्वारा दो माह तक विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभ के साथ ही शरीर को बीमारियों से दूर रखने के बारे में भी विस्तार से जानकारी देंगे।