{"_id":"5a46953e4f1c1b0d698c4f0b","slug":"151514575166-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट ने एसपी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट ने एसपी से की मुलाकात
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
शामली।
रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के डिप्टी कमांडेंट अश्वनी कुमार सिंह ने टीम के साथ पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा से मुलाकात की। जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के बारे में जानकारी की। इसके बाद कैराना में पैदल मार्च किया गया।
108 बीएन आरएएफ बटालियन मेरठ को शामली जनपद में भ्रमण के लिए भेजा गया है। शुक्रवार सुबह डिप्टी कमांडेंट अश्वनी कुमार सिंह ने टीम के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। बताया कि जिले के अधीन संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों की पहचान की जाएगी। इसके अलावा स्थानीय लोगों से मेलमिलाप, जनपद के महत्वपूर्ण अधिकारियों, राजनैतिक दलों के नेताओं से मुलाकात और जिले के अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रेपिड एक्शन फोर्स किसी भी प्राकृतिक आपदा होने पर तत्काल सहायता पहुंचा सकता है।