{"_id":"5a3d47294f1c1b0d788b463e","slug":"151513965353-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में रालोद ने चुनाव कराने को एडीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में रालोद ने चुनाव कराने को एडीएम को दिया ज्ञापन
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
रालोद युवा कार्यकर्ता डिग्री कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रम जारी कराने की मांग की।
शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विशाल करोड़ी के नेतृत्व में छात्र कलक्ट्रेट में पहुंचे। कहा कि जिलाध्यक्ष विशाल करोड़ी ने बताया कि सभी पड़ोसी जनपदों में छात्र संघ चुुनाव संपन्न हो चुके हैं। तो कहीं जल्द ही होने वाले हैं। केवल शामली में ही छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर कॉलेज प्राचार्य आपत्ति व्यक्त कर रहे हैं। जिससे सभी छात्र नेताओं में कॉलेजों के प्रति रोष व्याप्त है। हाईकोर्ट से भी चुनाव कराने की गाइड लाइन जारी है। जिसके बाद भी कॉलेज चुनाव कराने से हाथ खींच रहे है। सभी कार्यकर्ताओं ने एडीएम से कॉलेजों को निर्देश देते हुए जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रम जारी कराने की मांग की। इस दौरान पंकज सरोहा, सुनील मलिक, गुलाब सिंह, मोहित, तरुण मलिक, आदित्य, विशाल करोड़ी, हिमांशु गौतम, ऋषिपाल राझड़, सिद्घार्थ बालियान, राहुल आदि मौजूद रहे।