{"_id":"59fe04284f1c1b97678b93a0","slug":"151509819432-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिया खेड़ा पर भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिया खेड़ा पर भंडारे का आयोजन
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन(ब्यूरो)। भूमिया खेड़ा का भव्य सुंदरीकरण उपरांत हवन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नगर के पश्चिम में स्थित प्राचीन मंदिर जस्सुवाला के समीप स्थित भूमिया खेड़ा के कच्चे परिसर पर चार दिवारी, चबूतरा फर्श और रेलिंग आदि निर्माण कार्य कराया गया। कार्य पूर्ण होने पर भूमिया खेड़ा परिसर में हवन के उपरांत शुक्रवार की रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। तत्पश्चात शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सभी श्रद्घालुओं ने प्रसाद गृहण किया।
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
थानाभवन(ब्यूरो)। महाराणा प्रताप कबड्ड़ी क्लब के तत्वाधान गांव भनेड़ा उददा में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ राज्य मंत्री सुरेश राणा के बडे़ भाई नरेश राणा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाएं इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं से उभरती है। इसलिए प्रतियोगिताओं का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजक ग्राम प्रधान विकास राणा की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में कई गांव की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर लोकेश राणा, शुभम राणा, अमरनाथ रोड कुतुबगढ़, दुष्यंत, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।