फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रालोद कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाई

रालोद कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाई

Tue, 31 Oct 2017 12:30 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाई
ऊन।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य को नाकाफी बताते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाई। मांग की कि लागत के हिसाब से गन्ना मूल्य प्रति क्विंटल 400 रुपये घोषित किया जाना चाहिए।

सोमवार को कस्बा ऊन में इकट्ठा हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शुगर मिलें गन्ना मूल्य भुगतान समय पर नहीं कर रही हैं तथा बकाया भुगतान भी नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य में सिर्फ 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी करके किसानों के साथ मजाक किया है। वहीं, किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलने से परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इस दौरान सनोज चौधरी, सेवाराम, बिट्टू चौधरी, राजेंद्र सिंह, अमित, बिजेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed