{"_id":"59bd78014f1c1b9c688b4ff4","slug":"151505589249-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगाना फार्म डेरों पर बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगाना फार्म डेरों पर बिजली कटौती से लोग परेशान
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ऊन तहसील क्षेत्र के यमुना खादर में रंगाना फार्म तथा अन्य डेरों पर रहने वाले लोगों को बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं मिल रही है। पीड़ितों ने भाकियू नेता के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।
भाकियू नेता पप्पू मलिक कुड़ाना के नेतृत्व में चड़त सिंह, भूपेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, धर्म सिंह, हरदीप सिंह, हरचंद सिंह, जोगेंद्र सिंह और मनोहर सिंह आदि ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि ऊन क्षेत्र में डेरों पर करीब 250 परिवार रहते हैं। इनके यहां दो किलोवाट का घरेलू विद्युत कनेक्शन है। इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सिकंदरपुर बिजलीघर से जुड़ी है। बीते करीब 15 दिन से बिजली आपूर्ति बेहद खराब है। दिन में महज चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है, जबकि रात में आपूर्ति नहीं होती है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि कम से कम 14 घंटे घंटे बिजली आपूर्ति दिलाई जाए। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वह इस संबंध में बिजली अधिकारियों से वार्ता करेंगे।