{"_id":"59a85a5a4f1c1b0d278b4b1d","slug":"151504205402-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्ड़ी: सीनियर वर्ग में कांधला और सब जूनियर में सिकंदपुर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्ड़ी: सीनियर वर्ग में कांधला और सब जूनियर में सिकंदपुर विजेता
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सीनियर वर्ग में कांधला की टीम और सब जूनियर वर्ग में सिकंदरपुर की टीम विजेता रही।
बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर और सब जूनियर वर्ग में जनपद की राजकीय इंटर कॉलेज कांधला, बलवंती देवी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर झिंझाना एवं एलम इंटर कॉलेज एलम की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने प्रतिभागी टीमों की खिलाड़ियों से परिचय करते हुए सभी को मेहनत और लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजिका अतुल वर्मा ने बताया कि सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीआईसी कांधला और बलवंती देवी सिकंदरपुर के बीच हुआ। इसमें कांधला 43-39 से विजेता रही। सब जूनियर वर्ग में बलवंती देवी इंटर कॉलेज सिकंदपुर और जीआईसी कांधला के बीच हुआ। इसमें बलवंती देवी सिकंदरपुुर 44-43 से विजेता रही। प्रतियोगिता में निर्णायक अमरपाल, योगेंद्र मलिक, अशोक बालियान और मदनपाल रहे। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि अब विजेता टीम मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। यह मंडल स्तरीय प्रतियोगिता भी कॉलेज में ही चार सितंबर को आयोजित होगी।