{"_id":"599f21c74f1c1b43728b459a","slug":"151503601095-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार
कैराना(शामली)। गांव भूरा में बारिश के चलते रात में मजदूर के पुराने मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि छत के गिरने से पहले ही परिवार भाग कर मकान से बाहर निकल आया।
गांव भूरा निवासी मजदूर बलजीत का पुराना मकान गांव में बस अड्डे के पास स्थित है। बुधवार रात बलजीत अपने परिवार के साथ मकान के अंदर सोया हुआ था। उसी दौरान बारिश के चलते मकान की छत भरभराकर गिरने लगी। सही समय पर बलजीत की आंख खुल गई और उसने परिवार के लोगों को बाहर निकाला। परिवार के मकान से बाहर आते ही छत गिर गई। इसमें चारपाई व घर का अन्य सामान छत के मलबे के नीचे दबकर नष्ट हो गया। ग्रामीण प्रवीण कुमार ने बताया कि बलजीत बेहद गरीब है तथा मकान की छत गिरने से उसका आशियाना बर्बाद हो गया।