फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शहर में भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

शहर में भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर में भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान
शामली।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को भाजपाइयों ने शिवचौक पर सफाई अभियान चलाया। अभियान का रूप देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि भाजपाइयों के साथ दो महिला सफाई कर्मी लगी थीं, तो खुद भाजपाई चकाचक कपड़े पहनकर और चश्मा तथा हाथों में पर्स लिए सफाई करते नजर आए। यह बात अलग है कि जहां सफाई की गई, वहां कचरे का अता पता नहीं था।

बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा की ओर से गठित स्वच्छ भारत अभियान समिति के जिला समन्वयक अमित विश्वकर्मा, पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता शिवचौक पर पहुंचे। उन्होंने नेताजी सुभाषचंद बोस की प्रतिमा स्थल पर सफाई कराई, लेकिन सफाई कराने के दौरान मोबाइल से फोटो खिंचाने की होड़ ज्यादा रही। कुछ कार्यकर्ता प्रतिमा पर पानी से धुलाई कर रहे थे, तो कुछ हाथ में झाड़ू लेकर कोने में कचरा तलाश रहे थे। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की दीवारों पर लगे पोस्टर भी हटाए, तो प्रतिमा को स्नान कराने के बाद माल्यार्पण भी किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इसके बाद शहर के चौराहों, अस्पताल, स्टेशन और शहर के वार्डों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रसन्न चौधरी, चेयरमैन अरविंद संगल, हरीश धवन, पुनीत द्विवेदी, डॉक्टर मनोज शर्मा, चंचल महेश्वरी, पूनम गर्ग, रवि कश्यप, प्रमोद नामदेव और प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed