फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीडीओ ने ली बैठक, दीन दयाल उपाध्याय जनशताब्दी कार्यक्रमो की समीक्षा

सीडीओ ने ली बैठक, दीन दयाल उपाध्याय जनशताब्दी कार्यक्रमो की समीक्षा

Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने ली बैठक,  दीन दयाल उपाध्याय जनशताब्दी कार्यक्रमो की समीक्षा
दीन दयाल जन्मशताब्दी पर प्रशासन करेगा कार्यक्रम
विज्ञापन

शामली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी पर अब प्रशासन ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम करेगा। अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का गुणगान किया जाएगा। इस संबंध में तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी ठीक से कर लें। प्रत्येक ब्लाक पर तीन दिन लगने वाले अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था, विधवा पेंशन के लिए शिविर लगेंगे। वहां गरीबों को मुफ्त दवाइयां वितरित की जाएंगी। ब्लाक स्तर पर आयोजित मेलों के लिए बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने शिविर में आधार कार्ड बनवाने और जनपद को खुले में शौचमुक्त बनाने के कार्य को भी प्रचारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी 14 से 16 सितंबर तक लगाई जाएगी। ब्लाक स्तर पर थानाभवन में 12 से 14 जुलाई, ऊन में 20 से 22 जुलाई, कैराना में एक से 3 अगस्त, कांधला में 16 से 18 अगस्त और शामली में 4 से 6 सितंबर तक इसका आयोजन होगा। बैठक में एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, कैराना विजय प्रकाश तिवारी, डीआईओएस एसएम सिद्दीकी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार, एसीएमओ डाक्टर नेतराम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed