{"_id":"59481fca4f1c1b69468b46af","slug":"151497898954-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के खाली पदों के लिए मतदान एक जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के खाली पदों के लिए मतदान एक जुलाई को
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
ग्राम पंचायत के रिक्त चार सदस्यों के पद और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार को विकास खंड स्तर पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। रिक्त पदों पर एक जुलाई को मतदान और फिर तीन जुलाई को मतगणना होगी।
शामली ब्लाक के गांव कुरमाली के क्षेत्र पंचायत के वार्ड 73, ग्राम पंचायत चूनसा के वार्ड तीन, ऊन ब्लाक के ग्राम पंचायत रंगाना के वार्ड तीन, कैराना ब्लाक केेे मोहम्मदपुर राई के ग्राम पंचायत सदस्य के वार्ड 13, कांधला ब्लाक के सुन्ना ग्राम पंचायत सदस्य के वार्ड सात रिक्त हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर बताया कि मंगलवार को ब्लाक कार्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूूरी की जाएगी। 22 जून को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 जून को नामांकन पत्रों की वापसी और चुनाव चिह्न प्रत्याशियों को आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद एक जुलाई को सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। फिर तीन जुलाई को ब्लाक कार्यालय पर मतगणना होगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।