{"_id":"69727ec23dd1d92ee0029dae","slug":"15-minute-blackout-in-the-city-today-mock-drill-to-be-conducted-shamli-news-c-26-1-smrt1048-158163-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शहर में 15 मिनट का ब्लैक आउट आज, होगी मॉक डि्रल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शहर में 15 मिनट का ब्लैक आउट आज, होगी मॉक डि्रल
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय पर शहर में शुक्रवार शाम छह बजे से 15 मिनट तक ब्लैक आउट रहेगा। इस दौरान मॉक डि्रल से आपदा प्रबंधन क्षमता भी परखी जाएगी। नगरपालिका ने इसकी तैयारी की है।
शासन के निर्देश पर जिले में शुक्रवार की शाम को ब्लैक आउट रहेगा। इस दौरान सभी लोग घरों की लाइटें बंद रहेंगी। सायरन बजते ही जो व्यक्ति जहां है, वहीं पर सुरक्षित खड़ा हो जाएगा। ब्लैक आउट का उद्देश्य यह है कि अगर कभी कोई आपदा आती है तो उस समय नागरिकों को किस तरह से सुरक्षित रहना है। जिलाधिकारी अरविंद चौहान और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी ने बताया कि शासन के निर्देश पर ब्लैक आउट और मॉक डि्रल की तैयारी की गई है। ब्लैक आउट के बाद मॉक डि्रल के लिए धीमानपुरा में पालिका के अधिकारी व सफाई कर्मचारी वाहनों के साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान आपदा के बाद साफ-सफाई व मलबा हटाने की मॉक डि्रल की जाएगी।