{"_id":"5936fb564f1c1b6d3a8b4585","slug":"149677552519-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में गर्भवती की गला घोंटकर हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में गर्भवती की गला घोंटकर हत्या का प्रयास
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती की गला घोंटकर हत्या का प्रयास
शामली। दयानंद नगर में एक गर्भवती की ससुरालियों ने गले में चुंदरी डालकर हत्या का प्रयास किया। शोरशराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने आरोपी पति समेत ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भंदौड़ा निवासी महिला की शादी दो साल पूर्व शामली के दयानंदनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शुरू से दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे। दहेज न मिलने पर आरोपी पति उसके साथ कुकर्म करता था। दो दिन पूर्व ससुरालियों ने महिला से दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। महिला ने असमर्थता जताई तो आरोपी ससुरालियों ने उसके गले में चुंदरी का फंदा डालकर हत्या करने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर महिला की मौसी और अन्य लोग मौके पर आ गए। उन्होंने विवाहिता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज किया गया। मंगलवार को महिला के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी।